1000 Views Par Kitne Paise Milte Hain: आज के समय में YouTube से पैसे कमाना लाखों Creators का सपना बन चुका है। अगर आप भी सोच रहे हैं कि यूट्यूब से कमाई कैसे होती है या 1000 Views पर कितने पैसे मिलते हैं, तो यह Article आपके लिए बेहद उपयोगी साबित होने वाला है।
YouTube पर हर Creators को उसकी Video Content, Category और Quality के आधार पर अलग-अलग कमाई होती है।
यानी, हर Video का RPM (Revenue Per 1000 Views) और CPM (Cost Per 1000 Impressions) अलग हो सकता है।
इस Post में हम आपको विस्तार से बताएंगे कि YouTube 1000 Views पर कितनी कमाई देता है, और यह किन-किन Factors पर यह निर्भर करता है और आप अपनी यूट्यूब इनकम को कैसे बढ़ा सकते हैं।
Table of Contents
YouTube पर 1000 Views पर कितने पैसे मिलते हैं? (1000 Views Par Kitne Paise Milte Hain)

अगर आप YouTube से पैसे कमाने के बारे में सोच रहे हैं तो आपके मन में यह सवाल जरूर आता होगा कि यूट्यूब पर 1000 व्यूज पर कितनी कमाई होती है?
इसका सही जवाब Content Type, Audience Location और Ad Rate पर निर्भर करता है। अलग-अलग Category के वीडियो पर YouTube की कमाई अलग-अलग होती है।
नीचे दी गई Table में हमने आपको अलग-अलग Category के हिसाब से बताया है कि 1000 व्यूज पर औसतन कितनी कमाई (USD और INR में) हो सकती है। ध्यान रखें, यह केवल अनुमानित आंकड़े हैं, असली कमाई आपके Content और Viewership के आधार पर बदल सकती है।
वीडियो टाइप | 1000 Views पर कमाई (USD) | 1000 Views पर कमाई (INR) |
Vlogging | $0.30 – $2.00 | ₹22.50 – ₹150.00 |
Education | $0.50 – $3.00 | ₹37.50 – ₹225.00 |
Food & Cooking | $0.60 – $3.50 | ₹45.00 – ₹262.50 |
Gaming | $0.50 – $4.00 | ₹37.50 – ₹300.00 |
Comedy/Skits | $0.40 – $2.50 | ₹30.00 – ₹187.50 |
Health & Fitness | $0.70 – $4.00 | ₹52.50 – ₹300.00 |
Travel | $0.40 – $2.50 | ₹30.00 – ₹187.50 |
Tech Reviews | $1.00 – $5.00 | ₹75.00 – ₹375.00 |
Beauty & Fashion | $0.80 – $3.50 | ₹60.00 – ₹262.50 |
यूट्यूब पर 1000 व्यूज से होने वाली कमाई हर Creator के लिए अलग-अलग होती है। अगर आपका कंटेंट Education, Tech Review या Health & Fitness जैसे हाई-CPM (Cost Per Mille) Niche में है, तो आपको ज्यादा पैसे मिल सकते हैं। वहीं, अगर आप Comedy या Vlogging जैसे Content बना रहे हैं, तो इन पर Average कमाई थोड़ी कम होती है।
YouTube से पैसे कैसे मिलते हैं?
यूट्यूब से पैसे कमाने के लिए आपको पहले YouTube Partner Program (YPP) को Join करना होगा, इसके लिए आपको निम्नलिखित शर्तों को पूरा करना होगा।
- आपके चैनल पर 1,000 Subscribers होने चाहिए।
- पिछले 12 महीनों में 4,000 घंटे का Watch Time या 10 मिलियन Shorts Views होने चाहिए।
- आपके चैनल पर AdSense Account Link होना चाहिए।
जैसे ही आपका Channel Monetize होता है, आपके वीडियो पर दिखने वाले Ads, Memberships, Super Chat और Brand Sponsorships से कमाई शुरू हो जाती है।
इसे भी पढ़ें – यूट्यूब पैसे कब और कैसे देता है, कितने Views & Subscribers के पैसे मिलते हैं, यहाँ मिलेगी पूरी जानकारी
YouTube Payment कब आता है?
यूट्यूब से मिलने वाले पैसे सीधे आपके Google AdSense Account में जाते हैं और एक बार जब आपके AdSense अकाउंट में $100 (लगभग ₹8,200) पूरे हो जाते हैं, तभी Payment जारी किया जाता है।
यूट्यूब हर महीने की 21 तारीख को Automatic Payment आपके Bank Account में Transfer करता है। इसके बाद 25 से 26 तारीख के बीचे में पैसे आपके बैंक खाते में पहुंच जाते हैं।
किन Factors पर YouTube की कमाई निर्भर करती है?
यूट्यूब पर 1000 Views की कमाई हर किसी के लिए अलग क्यों होती है? इसकी वजह नीचे दिए गये Factors होते हैं।
- Content Type – Tech, Finance और Health वीडियो पर ज्यादा पैसे मिलते हैं।
- Audience Location – अमेरिका, यूके, कनाडा जैसे देशों की Audience से ज्यादा CPM मिलता है।
- Video Length – 8 मिनट से ज्यादा Length Video में ज्यादा Ads दिखाए जा सकते हैं।
- Engagement – Likes, Comments और CTR जितना बेहतर होगा, Ads से उतनी ही ज्यादा कमाई होगी।
यूट्यूब पर 1000 व्यूज से कितने पैसे मिलेंगे, यह पूरी तरह आपके Niche, Audience और Video Quality पर निर्भर करता है। अगर आप सही Strategy के साथ Content बनाते हैं, तो यूट्यूब से महीने के लाखों रुपये कमाना बिल्कुल संभव है।
इसे भी पढ़ें – इंस्टाग्राम पर पैसे कब और कैसे मिलते हैं? (1K से 100K फॉलोअर्स और व्यूज तक) विस्तार से जाने पूरी जानकारी
CPM और RPM क्या है?
Digital Market और In YouTube कमाई के क्षेत्र में CPM और RPM दो Most Important Term होते हैं।
CPM (Cost Per Mile) का मतलब होता है कि विज्ञापनदाता किसी Videos या Web Page पर हर 1,000 Views के लिए कितना Payment करता है। यह दिखाता है कि Brands अपने विज्ञापन दिखाने के लिए कितनी कीमत चुकाते हैं।
RPM (Revenue Per Mile) Creators की असली कमाई को दिखाता है। इसमें सिर्फ विज्ञापनों से होने वाली Income ही नहीं, बल्कि Channel Membership, Super Chat और Other Source से मिलने वाला Revenue भी शामिल होता है।
सीधे शब्दों में कहें तो, CPM विज्ञापनदाताओं की लागत है, जबकि RPM Content Creators की कुल Income की असली झलक दिखाता है।
CPM और RPM में अंतर
Aspect | CPM (Cost Per Mile) | RPM (Revenue Per Mile) |
मतलब | विज्ञापनदाता 1,000 व्यूज़ के लिए कितना Payment करता है | Content Creator को 1,000 व्यूज़ पर कितनी वास्तविक कमाई होती है |
किसके लिए? | Advertisers | Creator (YouTubers, Bloggers) |
इनकम का स्रोत | केवल विज्ञापनों से | विज्ञापन + मेंबरशिप + सुपरचैट + अन्य आय स्रोत |
ध्यान केंद्रित | विज्ञापन की लागत | कुल कमाई का वास्तविक आंकड़ा |
Control किसके पास? | विज्ञापनदाता | Content Creator की Performance और Audience |
भारत में YouTube कमाई को प्रभावित करने वाले Factors
भारत में यूट्यूब से पैसे कमाना हर Creator का सपना होता है, लेकिन हर किसी की कमाई एक जैसी नहीं होती। असल में, आपकी YouTube Income कई Factors पर निर्भर करती है।
यदि आप यह जानना चाहते हैं कि आपके चैनल की कमाई कितनी हो सकती है, तो आपको इन मुख्य Factors को समझना जरूरी है।
CPM (Cost Per Mile)
CPM का मतलब है कि विज्ञापनदाता 1,000 Views के लिए कितना Payment करता है। अगर आपके चैनल का CPM ज्यादा है, तो आपकी कमाई भी ज्यादा होगी।
Audience Location
आपके Video को कौन लोग देखते हैं, यह बहुत मायने रखता है। अगर आपके Viewers America, UK या Canada जैसे देशों से आते हैं, तो आपकी ज्यादा कमाई होगी, क्योंकि इन देशों में CPM Rates भारत की तुलना में अधिक होते हैं।
Niche / Content Type
हर Niche का CPM अलग-अलग होता है। जैसे –
- Finance, Business और Tech से जुड़े चैनल्स का CPM सबसे ज्यादा होता है।
- वहीं Entertainment, Gaming या Vlogging चैनल्स का CPM कम होता है।
Engagement
अगर आपके वीडियो पर लोग ज्यादा Like, Comment और Share करते हैं, तो YouTube आपके Content को और ज्यादा लोगों तक पहुंचाता है। इससे आपके Views और साथ ही कमाई दोनों बढ़ते हैं।
Ad Formats
आपकी Video पर कौन-से Ads दिखाई देते हैं, यह भी आपकी कमाई को प्रभावित करता है।
- Non-Skippable Ads
- Skippable Ads
- Display/Banner Ads
इनमें से नॉन-स्किप विज्ञापन ज्यादा Revenue दिलाते हैं, क्योंकि इस प्रकार के Ads को Skip नहीं किया जा सकता है।
अगर आप YouTube से अच्छी कमाई करना चाहते हैं, तो सही Niche चुनें, Engaging Content बनाएं और International Audience तक पहुंच बनाने की कोशिश करें।
भारतीय यूट्यूबर्स की कमाई कितनी होती है?
आजकल बहुत से लोग यह जानना चाहते हैं कि YouTube से भारत में कितनी कमाई होती है। यूट्यूब की कमाई Subscribers, Video Views, Content Category और Ads Rate पर निर्भर करती है।
चलिए कुछ वास्तविक उदाहरणों के ज़रिए समझते हैं कि अलग-अलग Level के India YouTuber हर महीने कितनी Income कर सकते हैं।
छोटा चैनल (लगभग 1 लाख सब्सक्राइबर्स)
अगर किसी YouTubers के पास करीब 1,00,000 Subscribers हैं, तो वह हर महीने ₹15,000 से ₹30,000 तक कमा सकता है। यह कमाई ज्यादातर YouTube Ads और कभी-कभी मिलने वाले छोटे Sponsorship Deals से होती है।
मिड-साइज चैनल (लगभग 5 लाख सब्सक्राइबर्स)
5,00,000 Subscribers वाला Indian YouTuber लगभग ₹50,000 से ₹1,00,000 प्रति माह तक की Income कर सकता है। इस Level पर YouTuber को Membership, Super Chat और Brand Promotion से भी अच्छी-खासी Extra Income मिल सकती है।
बड़ा चैनल (1 मिलियन+ सब्सक्राइबर्स)
अगर किसी YouTube के पास 1 Million (10 लाख) से ज्यादा Subscribers हैं, तो उसकी कमाई काफी ज्यादा हो सकती है।
खासतौर पर Technology, Finance, Education या Entertainment जैसे Niche में, ऐसे YouTube हर महीने ₹2 लाख से ₹5 लाख या उससे भी अधिक कमा सकते हैं। उनकी कमाई के बड़े Source, YouTube Ads (CPM & RPM), Brand Sponsorships, Merchandise Sales, Affiliate Marketing होते हैं।
नतीजा यही है कि Indian YouTuber की कमाई Fix नहीं होती, बल्कि यह Channel की Niche, Audience और Views पर पूरी तरह निर्भर करती है।
YouTube से कमाई कैसे होती है?
साल 2024 के एक रिपोर्ट के मुताबिक, America में YouTubers की Monthly Average कमाई करीब $5600 (लगभग ₹3.5 लाख) रही है।
औसतन YouTube Creators को कंपनी 1,000 व्यूज पर लगभग $18 का Payment करती है। लेकिन यह कमाई हर किसी के लिए समान नहीं होती, क्योंकि आपकी कमाई Content Category, Video पर आने वाले Ads और आपके Views पर निर्भर करती है।
अगर आप Finance, Technology, Education या Health जैसे High-CPM Category में Content बनाते हैं, तो आपकी कमाई Entertainment या Vlogging Channel से ज्यादा हो सकती है। इसके अलावा, आपकी Audience किस देश से वीडियो देख रही है, यह भी आपके CPM और RPM को प्रभावित करता है।
गूगल की Policy के अनुसार, यूट्यूब Ads Revenue का लगभग 55% हिस्सा Content Creator को Share करता है, यानी जितने ज्यादा आपके वीडियो पर Ads चलेंगे, उतनी ही आपकी Income बढ़ेगी। यही वजह है कि सही Niche और Quality Content चुनना यूट्यूब पर पैसे कमाने का Most Important Step है।
CPM और RPM कैसे बढ़ाए?
अगर आप YouTube या Blog से अधिक कमाई करना चाहते हैं, तो CPM और RPM दोनों को बढ़ाना बहुत जरूरी है। नीचे कुछ बेहतरीन Tips दिए गए हैं।
सही Niche चुनें
Finance, Technology, Health, और Digital Marketing जैसे Niche का CPM और RPM ज्यादा होता है।
कम Competition और High Value Niche चुनें।
Audience Location पर ध्यान दें
America, Canada, UK और Europe जैसे देशों से आने वाले Views का CPM भारत और Asia की तुलना में कई गुना अधिक होता है। इसलिए International Audience को Target करें।
Long-Form Content बनाएँ
8 से 10 मिनट से ज्यादा Long Video या ब्लॉग आर्टिकल में Ads लगाने का मौका ज्यादा मिलता है, जिससे CPM और RPM दोनों बढ़ते हैं।
High Quality Content और SEO
आपके Content की Quality जितनी अच्छी होगी, उतना ही बेहतर Engagement मिलेगा। SEO Friendly Title, Description, Tags और Keywords का सही इस्तेमाल करें।
Multiple Income Sources जोड़ें
YouTube से पैसे कमाने के लिए आप केवल Ads पर Depend न रहें। YouTube Channel Membership, Affiliate Marketing, Sponsorship और Super Chat का उपयोग करें। इससे RPM कई गुना बढ़ेगा।
Audience Engagement बढ़ाएँ
अपने Viewers को Video Like, Comment और Share करने के लिए Encourage करें। जितना ज्यादा Engagement होगा, उतना ही ज्यादा YouTube Algorithm आपके Videos को Promote करेगा।
इन Tips को Follow करके आप अपने CPM और RPM दोनों को Boost कर सकते हैं और YouTube या Blog से ज्यादा कमाई कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें – 2025 में YouTube Se Paise Kaise Kamaye – इन तरीकों से डेली ₹3,000 तक कमाए
1000 Views Par Kitne Paise Milte Hain (FAQs)
YouTube पर पैसा कमाने के लिए कितने व्यूज चाहिए?
YouTube पर केवल Views आने से पैसे नहीं मिलते। असली कमाई तभी होती है जब आपके वीडियो पर Ads चलते हैं और Viwers उन Ads को पूरा देखते हैं या उन पर Click करते हैं। यानी लाखों Views होने पर भी अगर Ads नहीं दिखा तो आपकी कमाई नहीं होगी।
भारत में 1000 व्यूज पर YouTube कितने पैसे देता है?
भारत में YouTube औसतन ₹50 से ₹60 प्रति 1,000 Views का Payment करता है।
उदाहरण के लिए: अगर आपकी वीडियो को 1 लाख (100k) Views मिलते हैं, तो आप लगभग ₹5,000 – ₹6,000 तक कमा सकते हैं। वहीं 10 लाख (1 मिलियन) व्यूज पर कमाई लगभग ₹50,000 – ₹70,000 तक हो सकती है।
भारत में 1 मिलियन (10 लाख) व्यूज पर YouTube कितनी कमाई होती है?
भारत में 1 Million Views पर YouTuber को औसतन ₹50,000 से ₹70,000 मिलते हैं। हालांकि यह Amount Content के Niche, Engagement Rate और दिखाए गए Ads की Quality पर निर्भर करती है।
भारत में यूट्यूबर की मासिक कमाई कितनी होती है?
भारत में एक यूट्यूबर की मासिक कमाई औसतन ₹20,000 से ₹2,00,000 तक हो सकती है।
कमाई मुख्य रूप से इन बातों पर निर्भर करती है: वीडियो के Views और Watch Time, Subscribers की संख्या, Ads Revenue और Other Monetization तरीके (जैसे Sponsorship, Affiliate Marketing, Brand Deals)
भारत में 20000 (20k) व्यूज पर YouTube कितने पैसे देता है?
भारत में 20,000 व्यूज पर औसतन ₹1,000 से ₹1,200 तक की कमाई हो सकती है। इसका कारण यह है कि YouTube 1,000 व्यूज पर लगभग ₹53 – ₹55 का Payment करता है।
भारत में छोटे यूट्यूबर्स कितनी कमाई करते हैं?
भारत में छोटे YouTubers की मासिक कमाई औसतन ₹20,000 से ₹2,00,000 तक हो सकती है। यह उनकी Niche, Audience Location, Ads Revenue और Sponsorship Deals पर निर्भर करता है।
YouTube पर 1,000 व्यूज पर कितने पैसे मिलते हैं?
इन्फ्लुएंसर मार्केटिंग हब के अनुसार, औसत YouTube चैनल को प्रति 1,000 व्यूज पर लगभग $1 – $3 (₹80 – ₹250) तक मिलते हैं। भारत में यह आंकड़ा अपेक्षाकृत कम होता है, यानी ₹50 – ₹60 प्रति 1,000 व्यूज।
क्या केवल YouTube पर वीडियो अपलोड करने से पैसे मिलते हैं?
नहीं । YouTube पर सिर्फ वीडियो अपलोड करने से पैसे नहीं मिलते। कमाई शुरू करने के लिए आपको YouTube Partner Program (YPP) में जुड़ना होगा। अपने चैनल को Monetization Enable करना होगा। इसके बाद ही आपके वीडियो पर चलने वाले Ads से आप पैसा कमा पाएंगे।
यूट्यूबर्स YouTube पर पैसे कैसे कमाते हैं?
भारत में YouTuber, यूट्यूब से पैसे कमाने के लिए बहुत सारे तरीके जैसे YouTube Partner Program (Ads Revenue), Affiliate Marketing, Brand Deals और Sponsorships, Fan Funding (Super Chat, Memberships), अपने प्रोडक्ट या सर्विस बेचना, Crowdfunding Platforms आदि का इस्तेमाल करते हैं।
क्या YouTube वीडियो से कमाई का अनुमान पहले से लगाया जा सकता है?
YouTube कमाई का सही अनुमान लगाना मुश्किल है क्योंकि यह कई Factors पर निर्भर करता है, जैसे: कितने Ads चले, Ads को कितने लोगों ने पूरा देखा, किस Country के दर्शक वीडियो देख रहे हैं, आपके Content का Niche और Category, इसलिए कई बार कम व्यूज वाले चैनल की कमाई ज्यादा हो सकती है, अगर उसपर दिखाए गए विज्ञापन महंगे हों और दर्शक उन्हें पूरा देखें।